खैरथल

गृह रक्षा स्वयंसेवकों के नवीन नामांकन हेतु शारीरिक परीक्षा का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। महानिदेशक एवं महासमादेष्टा, गृह रक्षा मुख्यालय राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार गृह रक्षा विभाग में रिक्त पदों पर नवीन नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है।
गृह रक्षा विभाग में कुल 409 रिक्तियों के विरुद्ध गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र अलवर / दौसा के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक माप-तौल एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा दिनांक 16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक प्रतिदिन परेड ग्राउण्ड, पुलिस लाईन, अलवर में आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर परेड ग्राउण्ड पुलिस लाईन अलवर में उपस्थित होकर शारीरिक माप-तौल एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेना होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज एवं पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, अलवर / दौसा से संपर्क कर सकते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button