मथुरा

दो पक्षों के विवाद में फायरिंग

दो युवकों के पैर में लगी गोली, शराब के नशे में हुआ झगड़ा; एक दर्जन लोग घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के कोसीकलां के निकटवर्ती हताना गांव में  होली के बाद दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने गोलीबारी का रूप ले लिया। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो को गोली लगने की पुष्टि हुई है। दोनों युवकों को तत्काल सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया। घायलों में एक पक्ष से श्याम पुत्र रतन सिंह और हेमंत पुत्र भोपाल शामिल हैं, जिन्हें गोली लगी है। इसी पक्ष के मोहन और मुरारी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से भी 6 लोग घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। दोनो पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है। होली के दिन दोपहर के बाद हेमंत और श्याम अपने घर के पास अन्य साथियों के साथ मौजूद थे। उसी समय गांव के ही कुछ लोग वहां शराब पीकर पहुंचे। वहीं गाली गलौज करने लगे। इस हरकत का हेमंत और श्याम ने विरोध किया, जिस पर दूसरा पक्ष उग्र हो गए। वे मारपीट पर उतर आए। दोनो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसी बीच दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति ने बंदूक निकालकर फायरिंग कर दिया, जिसमें हेमंत और श्याम को गोली लग गई। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। थाना प्रभारी राजकमल सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button