नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शहर के नेहरू नगर क्षेत्र में घर के बाहर काम कर रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नेहरू नगर निवासी प्रज्ज्वल साहू पुत्र संतोष कुमार साहू ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 5 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे वह अपने घर के बाहर काम कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही नब्बू, रूपव और धर्मेन्द्र पुत्रगण रामलखन एकराय होकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे प्रज्ज्वल साहू को चोटें आईं। पीडि़त का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह भयभीत है। घटना के बाद पीडि़त ने कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अंकित कौशिक को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



