मथुरा

मथुरा में महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल का आगमन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। 09 मार्च 2026 आज दिनांक 09 मार्च 2026 को जनपद मथुरा में महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल का आगमन हुआ। महामहिम राज्यपाल जी का हेलीकॉप्टर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के परिसर में उतरा। महामहिम राज्यपाल जी का स्वागत माननीय विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के कुलपति डॉ0 अभिजित मित्र जी, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार जी द्वारा किया गया। महामहिम राज्यपाल जी ने सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय परिसर की दीवारों पर बनाई गई विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन किया गया। कलाकृतियों में जल संरक्षण, पौष्टिक आहार, प्रकृति की सुरक्षा, पशु क्रूरता पर अंकुश, धार्मिक एवं पर्यटन क्षेत्र की सुन्दरता, श्री कृष्ण जी के चित्र सहित विभिन्न पेटिंग को दर्शाया गया था। महामहिम जी को बारी बारी से छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी वॉल पेंटिंग के महत्व/ संदेश से अवगत कराया गया। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं द्वारा बनाई गई वॉल पेंटिंग की सराहना की। महामहिम जी को एक छात्र ने पेंसिल से बनाया हुआ आकर्षक स्केच भेंट किया। महामहिम राज्यपाल जी ने विश्वविद्यालय के अशोक गेस्ट हाउस में कार्य परिषद की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महामहिम जी ने विश्वविद्यालय के विभिन्न एजेंडों पर बिंदुवार समीक्षा करते हुए अनुमोदन प्रदान किया। इस दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय द्वारा कुल 177 उपाधियाँ /डिग्रियाँ प्रदान की जाएँगी, जिनमें 69 डिग्रियाँ बीवीएससी एवं एएच, 74 स्नातकोत्तर डिग्रियाँ, 05 पीएचडी डिग्रियाँ तथा 29 बायोटेक्नोलॉजी की डिग्रियाँ शामिल हैं। विश्वविद्यालय ग्रामीण गरीबों के उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर कार्यरत संस्थाओं जैसे आंगनवाड़ी केंद्रों तथा गोद लिए गए गाँवों के सरकारी विद्यालयों से सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है। इसी क्रम में इस कार्यक्रम के दौरान 25 आंगनवाड़ी केंद्रों को अवसंरचना सुदृढ़ीकरण हेतु किट वितरित की जाएँगी। विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा गोद लिए गए पाँच गाँवों के विद्यालयी बच्चों के बीच चित्रकला, देशभक्ति गीत तथा भाषण प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई थीं। इन प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को इस समारोह में महामहिम राज्यपाल जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button