खैरथल

नगर परिषद आयुक्त ने स्पीड ब्रेकर एवं सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : नगरपरिषद परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने आज ग्राउंड पर जाकर मातौर रोड़ पर सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।  लोगो ने आयुक्त शर्मा को सड़क  मार्ग पर कई जगह किसान आंदोलन के समय लगे हुए स्पीड ब्रेकर टूटे होने की वजह हमेशा  हादसे होने का डर रहता है ,के बारे में अवगत कराया  इसलिए नगर परिषद आयुक्त  को मातोर रोड सहित कई जगहों पर ब्रेकर बनवाने के लिए कहा ताकि तेज स्पीड से चलने वाले वाहनों की गति पर अंकुश लगाया जा सके और सड़क दुघर्टनाओं को रोका जा सके और यूको बैंक के पास फैले कचरे को देखकर तुंरत यूको बैंक के पास पुरानी मंडी आबादी में आटो ट्रिपर लगाने के निर्देश दिए।
इस दौरान स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता संदीप मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button