गोड्डा

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला का सिर फटा

जमीन पर मकान बनाने को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पोड़ैयाहाट : थाना क्षेत्र के द्रोपद गांव में जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में फूलचंद दास की पत्नी 35 वर्षीय प्रमिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मारपीट के दौरान उनके सिर पर गहरी चोट लगी, जिससे काफी खून बह गया। घटना के संबंध में प्रमिला देवी के पति फूलचंद दास ने बताया कि उनका अपने गोतिया से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि वासुदेव दास और उनके परिवार के लोगों ने अपने हिस्से की जमीन पर पहले ही मकान बना लिया है। जब वे अपने हिस्से की जमीन पर मकान बना रहे थे, तभी सामने वाले पक्ष ने उस जमीन से रास्ता देने की मांग की। इसी बात को लेकर सुबह विवाद बढ़ गया और वासुदेव दास, उनके पुत्र ज्योतिष दास, गंगाधर रविदास, उनके पुत्र पंकज दास तथा उनके भाई प्रेम दास ने मिलकर पति-पत्नी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान प्रमिला देवी का सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद दोनों पति-पत्नी थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button