कैराना

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कैराना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेशानुसार जिले में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार के नेतृत्व में कैराना थाना पुलिस ने मंगलवार रात कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जावेद पुत्र अनवर निवासी ग्राम खुरगान थाना कैराना जनपद शामली बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कैराना पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र त्यागी, हेड कांस्टेबल ज्योति प्रकाश और हेड कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button