बाइकों की भिड़ंत में दंपति समेत चार घायल, एक गंभीर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने एक घायल को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया।
गांव अलीपुर निवासी दानिश रविवार दोपहर करीब एक बजे अपने साथी खुसरान निवासी नकुड़ के साथ बाइक से झिंझाना की ओर से कैराना आ रहा था। इसी दौरान गांव भूरा स्थित पेट्रोल पंप के सामने उनकी बाइक की दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दानिश और खुसरान के अलावा दूसरी बाइक पर सवार गांव बराला निवासी सालिम एवं उसकी पत्नी शानु भी घायल हो गए। दंपति पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिनकी मदद से उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने दानिश की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
