जालौन

खेत जा रही महिला से टप्पेबाजी करने वाले दो बदमाशों को पकड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। बीते दिनों पहले खेत जा रही महिला के साथ टप्पे बाजी करके जेवरात चुराने वाले बाइक सवार दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस टीम ने बदमाशों के पास से नगदी तथा जेवरात बरामद करके जेल भेज दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कालपी कोतवाली की ज्ञान भारती पुलिस चैकी इंचार्ज विपिन कुमार, दीवान रंजीत कुमार 10 मार्च 2026 को भ्रमणशील थे। चैरासी गुंबद के पास संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर इटौरा रोड से होते हुए काशी खेड़ा वनखंडी देवी वाले मार्ग पर दो संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल लिए काशीखेरा से बनखंडी देवी मंदिर की ओर आ रहे थे जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। उनको पुलिस टीम ने पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में जावेद पुत्र रहीश उर्फ नत्थू ग्राम निबिया खेड़ा थाना सजैती जिला कानपुर देहात उम्र 48 वर्ष और एक साथी के साथ पकड़ा गया। जिसको पुलिस टीम के द्वारा चालान करके जेल भेज दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button