नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। कोतवाली क्षेत्र के गांव मवी में एक बुजुर्ग के घर में घुसकर तमंचे के बल पर घड़ी चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मवी निवासी पूरण पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे गांव तित्तरवाड़ा निवासी कासिम पुत्र दिलशाद उनके घर में घुस आया। आरोप है कि आरोपी के हाथ में तमंचा था और उसने उनकी ड्रीम केयर कंपनी की घड़ी चोरी कर ली। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। उस समय उनकी पत्नी दवाई लेने के लिए घर से बाहर गई हुई थीं। पत्नी के लौटने पर उन्होंने पड़ोसी अंकुश पुत्र वेदप्रकाश को भी घटना की जानकारी दी।करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
