ललितपुर
पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बसपा के दो पदाधिकारी निष्कासित
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर दो पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष द्वारा प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी गई है। जारी प्रेस नोट के अनुसार 12 मार्च 2026 को पार्टी के उच्च पदाधिकारियों की संस्तुति पर मनीराम अहिरवार, पूर्व विधानसभा सचिव महरौनी, तथा संजय चौधरी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष नदीपुर (ललितपुर) को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बताया गया कि दोनों नेताओं को पहले कई बार समझाया गया और चेतावनी भी दी गई, लेकिन उनके व्यवहार में सुधार नहीं होने पर पार्टी ने यह कार्रवाई की। जिला अध्यक्ष कपिल कुमार अहिरवार ने बताया कि पार्टी अनुशासनहीनता और संगठन विरोधी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

