बहराइच
जरुरत मंद की मदद करने से मिलता है पूण्य-अभय कुमार मिश्रा
प्रथमिक विद्यालय महसी के बच्चों के लिए बैंक ने की डेस्क-बेंच की व्यवस्था

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
महसी। महसी प्रथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं के बैठने की व्यवस्था हेतु आईडीबीआई बैंक ने शुक्रवार को 30 बेंच और डेस्क विद्यालय को सौंपी। जिसके अन्तर्गत शुक्रवार दोपहर प्रधानाध्यापक अभय मिश्रा के नेतृत्व में विद्यालय परिवार की ओर से बैंक कर्मियों के लिए एक धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आईडीबीआई बैंक बहराइच के प्रबंधक पवन कुमार जायसवाल, सहायक प्रबंधक शार्दुल चौबे व खंड शिक्षा अधिकारी महसी जगन्नाथ यादव का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत से सभी का स्वागत अभिनंदन किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। प्रथमिक विद्यालय महसी के प्रधानाध्यापक अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि आईडीबीआई बैंक द्वारा अपने सीएसआर फंड से 120 बच्चों के बैठने के लिए 30 डेस्क बेंच उपलब्ध कराई गई हैं। उनके इस नेक कार्य की मैं भूरि भूरि प्रशंसा करता हूं। अभी तक हमारे बच्चे जमीन पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करते थे अब सभी डेस्क बेंच पर बैठ कर शिक्षा ग्रहण करेंगे। हमारे सनातन में कहा गया है कि जरुरत मंद की मदद करना सबसे बड़ा पूण्य का काम होता है और इस बैंक ने वही किया है। हमारे बच्चों को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। नई डेस्क और बेंच पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे सभी बहुत उत्साहित दिखे। इस अवसर पर प्रवीण बाजपेई, पंकज कुमार दीक्षित, विरेन्द्र ओझा, प्रदीप मिश्रा, धनंजय पांडेय, नैमिष गिरी, राहुल यादव, देवेंद्र मौर्य, शैलेंद्र मौर्य, विनोद यादव,रामगोपाल सिंह, गोविंद सिंह, बृजेंद्र मिश्रा,संदीप सिंह, सर्वेश सिंह,अशोक अवस्थी, अश्वनी सिंह सहित काफी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं व क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




