राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

भरतपुर। भुसावर मुख्यालय स्थित न्यायालय में वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में लोक अदालत की भावना से पक्षकारान में आपसी समझाइस कर फ्री लिटिगेशन मुकदमे, रिवेन्यू मुकदमे, एवं फौजदारी सिविल मुकदमों का निस्तारण किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित कल 51 प्रकरणों का जरिए राजीनामा से राज्य सरकार द्वारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत आने वाले 10 प्रकरणों को वापस लिए जाने से कुल 61 प्रकरणों का एवं रेवेन्यू विभाग से 36 प्रकरणों व बैंक रिकवरी मामलों में कुल 21 प्रकरणों सहित उक्त लोक अदालत में कुल 118 प्रकरणों का जरिए राजी नामा निस्तारण किया जाकर कुल 32,60,800अवार्ड पारित किया गया। इस मौके पर शशिकांत गुप्ता अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक अदालत सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट भुसावर, प्रकाश चंद अधिवक्ता सदस्य राष्ट्रीय लोक अदालत, न्यायालय परिसर के अधिवक्ता गण रमेश चंद्र पांडे ,धनेंद्र पांडे ,छोटे लाल मीणा, धर्मेंद्र शर्मा सहित न्यायिक कर्मचारी गोविंद सिंह रीडर ,जितेंद्र कुमार उपाध्याय फौजदारी लिपिक,राजेंद्र कुमार चतुर श्रेणी कर्मचारी ,जगदीश प्रसाद दीवानी लिपिक सहित बैंक के अधिकारी कर्मचारी गण, रेवेन्यू विभाग के कर्मचारी गण एवं पक्ष कारान आदि उपस्थित रहे।


