गाजियाबाद

लोनी पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा

दिल्ली से चोरी की ई-रिक्शा बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई एक ई-रिक्शा बरामद करने का दावा किया है

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तालिब पुत्र कल्लू उम्र  25 वर्ष के रूप में हुई है। वह मूल रूप से रावली कलां, मुरादनगर (गाजियाबाद) का रहने वाला है और फिलहाल निठौरा रोड स्थित हाजी कॉलोनी, लोनी में रह रहा था।
पुलिस के मुताबिक बरामद ई-रिक्शा भजनपुरा, दिल्ली से चोरी की गई थी। इस संबंध में थाना भजनपुरा में पहले से ही वाहन चोरी का मामला दर्ज है। लोनी पुलिस ने आरोपी तालिब के खिलाफ धारा 317(2)/317(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने लगभग एक सप्ताह पहले भजनपुरा इलाके से ई-रिक्शा चोरी की थी। उसने यह भी स्वीकार किया कि कुछ दिन पहले उसने रिक्शा की बैटरी एक राहगीर को बेच दी थी और ई-रिक्शा को ठिकाने लगाने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग में वह पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लोनी थाने में बरामदगी के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी सामने आया है कि उसके खिलाफ दिल्ली में वाहन चोरी का एक और मामला दर्ज है।
पुलिस अब आरोपी के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button