कैराना

घर में घुसकर महिला से मारपीट

कान फाड़ने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर में घर में घुसकर एक महिला से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दो लोगों पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने तथा उसका कान फाड़ देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने कोतवाली कैराना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव अलीपुर निवासी आबिदा पत्नी इकराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 मार्च 2026 की सुबह करीब नौ बजे वह अपने घर के घेर में लेटी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कलीम पुत्र कासिम और सलमा पत्नी इंतजार एक राय होकर जबरन उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका कान फाड़ दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और खून बहने लगा। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे आरोपियों से बचाया। बताया गया है कि जाते समय आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाली कैराना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button