खैरथल

नगर परिषद् का जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान  स्वच्छता शपथ के साथ सामूहिक श्रमदान किया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। राजस्थान दिवस के आगामी आयोजनों की श्रृंखला में शनिवार को जिला स्तरीय स्वच्छता एवं संकल्प जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थित नगर परिषद् सभा स्थल में  आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक किशनगढ़ बास रामहेत यादव एंव अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता शपथ एवं प्लास्टिक मुक्त भारत शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत की, इसके पश्चात लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थित पार्क की साफ सफाई भी की गई।
समारोह का प्रारंभ स्वच्छता शपथ के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों, आमजन, राजकीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों ने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक किशनगढ़बास ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया और प्रत्येक नागरिक को इस अभियान का सक्रिय सारथी बनने हेतु प्रेरित किया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को राजस्थान दिवस के रूप में अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष मुख्य समारोह 19 मार्च को आयोजित होगा, जिसके उपलक्ष्य में आज 14 मार्च से ही विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सप्ताह के माध्यम से न केवल वातावरण को परिष्कृत किया जा रहा है, बल्कि यह आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक गरिमा और विकास के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button