
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। आज 14 मार्च 2026: नवीन पुलिस केंद्र, रांची के यूसी झा सभागार में शनिवार को शाम 5:40 बजे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, अधिकारी और पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में परिचार प्रवर प्रथम सह पुलिस एसोसिएशन, शाखा रांची उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस केंद्र के सभी पुलिसकर्मियों के साथ-साथ पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी, मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं मंत्री भी मौजूद रहे। इफ्तार पार्टी के दौरान सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने एक साथ रोजा खोलकर सामाजिक एकता और सद्भाव का परिचय दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

