शामली
ईद की नमाज ईदगाह-मस्जिदों में ही पढ़ें

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
चौसाना। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इमरान राना मेम्बर ने ईद से पहले मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग ईद की नमाज ईदगाह और मस्जिदों में ही अदा करें तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज हमेशा कानून का सम्मान करने वाला रहा है और इस बार भी ईद का त्योहार शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा।
सभी को ईद उल फितर मुबारक
मुबारिक ठेकेदार ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और त्योहार के मौके पर गाव में अमन-चैन बनाए रखने की अपील की। उनका कहना है कि ईद मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम देने वाला त्योहार है, वही बाबर राणा समाजसेवी ने भी शांती सौहार्द बनाए रखने की अपील की,गांव के सभी जिम्मेदार नागरिक साथियो जैसे मुजम्मिल राणा,सभी ने कहा कि इसलिए सभी को मिलकर व्यवस्था और कानून का सम्मान करना चाहिए।
ओर ईद का त्योहार प्यार मुहब्बत भाईचारे के साथ मनाए..


