बोकारो

महिला दिवस के अवसर पर 10 महिलाओं को हेलमेट प्रदान कर सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए सम्मानित किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो । कसमार नागरिक मंच के तत्वावधान में रविवार को कसमार प्रखंड की 10 महिलाएं जो स्कूटी वगैरह चलाकर आवागमन करती है उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। हेलमेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रंजीत रंजन जी के द्वारा किया गया उन्होंने कहा कि सुरक्षित आवागमन के लिए दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना बहुत जरूरी है। घर से बाहर किसी काम से जाते हैं तो घर वाले सुरक्षित वापसी के इंतजार में रहते हैं । इसी तरह प्रधानाध्यापक नज़रुल इस्लाम ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट प्रदान कर महिलाओं को सम्मानित करना बहुत ही सराहनीय कदम है। इसके लिए कसमार नागरिक मंच की प्रयासों का तारीफ किया जाना चाहिए। शिक्षक त्रिभुवन नाथ पांडेय ने महिलाओं के सम्मान करने पर आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से महिलाओं में आत्मविश्वास के साथ हौसला बढ़ता है। फटिक चंद्र महतो ने कहा कि महिलाओं का सम्मान आधी आबादी का सम्मान है। मंच संचालन जीवन जगन्नाथ ने किया तथा कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक सुभाष चंद्र ठाकुर ने प्रस्तुत किए।
सम्मानित 10 महिलाओं के नाम पिंकी देवी अकलिमा खातून सानिया नुरैन शांता मुखर्जी गुड़िया देवी सपना कुमारी संगीता देवी किरण कुमारी पूजा मिश्रा सोनम कुमारी को हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कमलेश कुमार बबलू कपरदार रिजवान अंसारी मनोज कुमार साव परमेश्वर कपरदार गोलकनाथ ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button