बरेली

श्रीगणेश का पूजन कर अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन का शुभारम्भ                 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. के तत्तवावधान में 17 व 18 मार्च को आयोजित हो रहे दो दिवसीय भव्य तृतीय अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन का शुभारम्भ सोमवार को कार्यक्रम स्थल कर्मचारी नगर स्थित द कुबेर होटल में भगवान श्रीगणेश व अग्रकुल देवी मां महालक्ष्मी, महाराजा अग्रसेन जी के पूजन से हुआ।
मुख्य अतिथि कैन्ट विधायक संजीव अग्रवाल ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित, माल्यार्पण कर पूजन का शुभारम्भ किया तदोपरांत विद्वान ब्राहाम्णों ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश, माता लक्ष्मी व अग्ग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन का पूजन कर सम्मेलन की सफलता की कामना की।
अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि दो दिवसीय अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश, आदि राज्यों से भी अग्रवाल समाज के युवक-युवतियां सहभागिता करने आ रहे हैं, युवक-युवतियों व उनके परिजनों के रहने, खाने का भी बंदोबस्त अग्रवाल सभा ने कराया है। इस अवसर पर संरक्षक एद्ध अजय कुमार अग्रवाल, महामंत्री एड़ दिनेश कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल (जल निगम), मीडिया प्रभारी एड़ हर्ष कुमार अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक आशीष अग्रवाल, महेश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, घासीराम अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, संजय गोयल, कमल कुमार गोयल, डॉ. नीरू अग्रवाल, डॉ आरती गुप्ता, आशुतोष गोयल, प्रदीप अग्रवाल (आयकर), हरीश अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल समेत काफी संख्या में अग्रबंधु उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button