ललितपुर

जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण प्राप्त कर गणना कार्य में लगे प्रगणक और सुरपरवाइजरों को देंगे प्रशिक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जनगणना 2027 प्रथम चरण मकानों की गणना व स्वगणना के लिए एडीएम अंकुर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर के प्रथम बैच का प्रशिक्षण शुरु हुआ। बताया गया कि यह प्रशिक्षण 18 मार्च तक चलेगा, इसके लिए जिले में दो मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार एवं प्रत्यूष पंचौरी और जनगणना प्रभारी प्रत्यूष यादव को नियुक्त किया है, जिनके द्वारा आज कुल 18 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। यह फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रगणक और सुपरवाइजर को प्रशिक्षित करेंगे। बताया कि वर्ष 2011 के बाद वर्ष 2027 हेतु जनगणना कार्य प्रस्तावित है, जो फरवरी 2027 तक पूर्ण किया जाना है। जनगणना कार्य 2 चरणों में किया जाएगा, प्रथम चरण में मई से जून 2026 तक प्रगणकों द्वारा हाउस लिस्टिंग की जाएगी और दूसरे चरण में फरवरी 2027 तक लिस्टेड हाउसेस की जनगणना की जाएगी। बताया गया कि इस बार जनगणना ऑनलाइन सीएमएम पोर्टल पर की जाएगी, जिसमें 34 बिंदुओं पर सूचनाएं भरी जानी है। इसके लिए 2878 प्रगणक, 488 सुपरवाईजर, 42 फील्ड ट्रेनर व 2 मास्टर ट्रेनर नियुक्त किये जायेंगे। मास्टर ट्रेनरों को लखनऊ में प्रशिक्षण दिया जाएगा, ये मास्टर ट्रेनर जनपद स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित करेंगे और फील्ड ट्रेनर्स सुरपरवाईजर व प्रगणकों को प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने बताया कि जनगणना के लिए जनपद में ग्राम रजिस्टर व नगर रजिस्टर एवं मलिन बस्तियों का डाटा तैयार कर लिया गया है और पाली व मड़ावरा तहसील के सम्भाजन ग्रामों को भी अद्यतन कर लिया गया है। इसके आधार पर जनगणना हेतु जनपद का मैप भी तैयार हो गया है। डाटा के अनुसार तहसील सदर में 198 ग्राम, महरौनी में 145 ग्राम, तालबेहट में 168 ग्राम, पाली में 106 तथा मड़ावरा में 133 ग्रामी शामिल है। उन्होंने बताया कि जनगणना के लिए प्रत्येक ग्राम और वार्ड को ब्लॉक के रुप में बांटा गया है, जिनकी संख्या 2618 है, जिसमें अधिक से अधिक 800 की आबादी को शामिल करके गणना कार्य किया जाएगा और मलिन बस्तियों की जनगणना अलग से की जाएगी। इस अवसर पर जनगणना प्रभारी, मास्टर ट्रेनर्स, प्रगणक, सुरपरवाईजर व अन्य सम्बंधित कार्मिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button