ललितपुर

ललितपुर नगर पालिका में 5 मनोनीत सदस्यों की घोषणा

शासन ने जारी की अधिसूचना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग-6 ने ललितपुर नगर पालिका परिषद के लिए मनोनीत सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। राज्यपाल की अनुमति के बाद प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जिले के 5 प्रमुख व्यक्तियों को नगर पालिका में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार आजादपुरा निवासी जगभान सिंह लोधी, बसंत बिहार कालोनी निवासी तेजस्व, तालाबपुरा निवासी मनोहर सिंह यादव, सुरई घाट कॉलोनी निवासी पार्वती खटीक, पिसनारी बाग निवासी प्रकाश कुशवाहा के नामों की घोषणा की गयी है। यह नियुक्तियां उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा-9 की उपधारा (1) के खण्ड (घ) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई हैं। अधिसूचना जारी होने के बाद अब ये सदस्य नगर पालिका के विकास कार्यों और बोर्ड की बैठकों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इन नए मनोनयनों से स्थानीय राजनीतिक हलकों में उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि अनुभवी लोगों के जुडऩे से नगर के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button