खैरथल
राजस्थान दिवस समारोह के अन्तर्गत विशेष आरती कार्यक्रम 18 मार्च को
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। राज्यभर में राजस्थान दिवस के शुभ अवसर पर सभी राजकीय मंदिरों में विशेष आरती एवं प्रमुख मंदिरों में देवस्थान विभाग की ओर से महाआरती का आयोजन होना प्रस्तावित है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि श्री लाडली जूं सरकार (राधा रानी) मंदिर में महाआरती का आयोजन 18 मार्च 2026 को सायं 7:00 बजे होगा। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक भागीदारी कि अपील की, ताकि महाआरती को भव्य रूप से आयोजित किया जा सके। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन शामिल होगें।



