गोड्डा

पंचायत सचिव विनोद हेंब्रम का निधन, प्रखंड कर्मियों ने मौन रख कर दी श्रद्धांजलि

एनपीटी गोड्डा ब्यूरो

पथरगामा( गोड्डा) पथरगामा प्रखंड कार्यालय में कार्यरत पंचायत सचिव विनोद हेंब्रम का गुरुवार को निधन हो गया। वे बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रखंड कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। सभी प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मूल रूप से झारखंड के निवासी रहे विनोद हेंब्रम वर्ष 1994 में पंचायत सचिव के पद पर नियुक्त हुए थे। वर्तमान में वे पथरगामा प्रखंड के गांगटाकला और चिलरा पंचायत में पंचायत सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वर्ष 2020 में उन्होंने पथरगामा प्रखंड में कार्यभार ग्रहण किया था और उनका कार्यकाल 2028 तक निर्धारित था। मगर लंबे समय से बीमार चल रहे हेंब्रम जी की स्थिति हाल ही में काफी गंभीर हो गई थी। गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया।

उनकी असामयिक मृत्यु से विभाग को एक ईमानदार और अनुभवी कर्मी की क्षति हुई है। श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम, प्रमुख अवधेश साह, सहायक कनीय अभियंता पीयूष भारती, मनरेगा कनीय अभियंता पवन कुमार, श्रीकांत कुमार, निरंजन कुमार सहित तमाम प्रखंड एवं अंचल कर्मी उपस्थित थे।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना करता हूं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button