
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ बड़कागांव के महटिकरा चौक में दोपहर के लगभग 2:45 में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें कुठान सलगा निवासी फूलचंद महतो की पत्नी 55 वर्षीय तेतरी देवी की मौके पर हीं मौत हो गई l घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों के अनुसार अनुसार तेतरी देवी अपने बेटे वीरेंद्र कुमार के साथ बाइक से बेटी के यहां हजारीबाग जा रही थी। इसी दौरान केरेडारी प्रखंड निवासी अपसर रजा अपनी बहन और माँ को लेकर बडकागांव से बेलतु जा रहे थे l महटिकरा चौक के पास दोनों बाइक आपस में टकरा गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद वीरेंद्र कुमार और उसकी मां सड़क पर ही गिर गए और ठीक उसी समय बड़कागांव की ओर से तेज गति से आ रही फेबर ब्लॉक लदा टर्बो (JH-02Z 0674) की चपेट में तेतरी देवी आ गई l टर्बो का पिछला चका तेतरी देवी के माथे पर चढ़ गया और घसीटते हुए थोड़ी दूर तक ले गया जिससे तेतरी देवी की मौके पर हीं मौत हो गई l बाइक चला रहे वीरेंद्र कुमार का भी पैर फ्रेक्त्चर हो गया है। बिरेन्द्र हेलमेट पहना हुवा था इसीलिए बड़ी घटना होने से बच गया , बिरेन्द्र का बड़कागांव अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है l मृतक तेतरी देवी का पुत्र बाइक चालक वीरेंद्र कुमार ने बताया की बड़कागांव की ओर से आ रही बाइक ने ओवरटेक कर मुझे जोरदार टक्कर मारा और आगे निकल गया हम दोनों माँ बेटा वही सड़क पर गिर गए उसी समय बड़कागांव की ओर से तेज गति में आ रहा टर्बो मां को रौंदते हुवे आगे निकल गया। घटना स्थल पर बडकागांव पुलिस बाल मौजूद है, लोगों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया है l समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम था। आवागमन पूर्ण रूप से प्रभावित हो गया लोगों की परेशानियां बढ़ गई। घटना में आरोपी मोटरसाइकिल चालक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बड़कागांव प्रखंड में सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है एक महीना के अंदर यह दूसरी घटना है इसके पहले बड़कागांव दैनिक बाजार बसरिया मोहल्ला के 30 वर्षीय राजू कुमार की भी मौत सड़क हादसे में चेपाकला में हो गया था।



