बरेली

फरीदपुर में फायरिंग से युवक घायल, हालत स्थिर , आरोपी फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फरीदपुर क्षेत्र के कस्बा लाइनपार मठिया में मंगलवार की शाम गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। विशाल पुत्र नन्हे लाल, निवासी लाइनपार मठिया, को गोली लगने से घायल अवस्था में उसके परिजन तत्काल थाना फरीदपुर लेकर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फरीदपुर भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम द्वारा मौके पर पहुंचकर मय फोर्स जांच की गई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि विकास पुत्र मोरपाल, जो टेंपो चालक है और लाइनपार क्षेत्र का ही निवासी है, का किसी अज्ञात व्यक्ति से विवाद चल रहा था। उसी दौरान वहां से गुजर रहे विशाल को गोली लग गई।
पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और स्थिति नियंत्रण में है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button