बरेली

पूर्ति विभाग और स्थानीय पुलिस ने बंद पड़े पेट्रोल पंप पर मारा छापा            

295 लीटर  पेट्रोलियम पदार्थ किया बरामद                                                 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो     
 बरेली : रामनगर तहसील आंवला व जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर पूर्ति विभाग तहसील आंवला की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम हरदासपुर ब्लाक रामनगर तहसील आंवला के एक बंद पड़े पेट्रोल पंप पर छापा मारा मौके पर एक व्यक्ति द्वारा पदार्थ की बिक्री की जा रही थी पूछताछ में उसने अपना नाम राजीव पुत्र ओमप्रकाश निवासी तहसील बढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर बताया राजीव द्वारा बताया गया कि वह पंप के सामने स्थित दुकान में नौकर के रूप में कार्य करता है तथा वसीम पुत्र साबिर निवासी ग्राम  रौली जनपद मुजफ्फरनगर, सावेज पुत्र साबिर निवासी ग्राम रौली जनपद मुजफ्फरनगर व बाबू खान पुत्र मुनव्वर खान पूर्व प्रधान ग्राम बढ़ोली जनपद रामपुर के यहां नौकरी करता है वह उन्हीं के कहने पर पेट्रोलियम पदार्थ की बिक्री करता है टीम द्वारा राजीव से पूछताछ करने पर पेट्रोलियम पदार्थ के संबंध में कोई वैध प्रपत्र अथवा लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया जिससे प्रतीत हुआ की उपरोक्त द्वारा पेट्रोलियम पदार्थ की अवैध रूप से भंडारण कर बिक्री की जा रही है जो गैरकानूनी है वह hsd कंट्रोल ऑर्डर 2005 का स्पष्ट उल्लंघन है तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है जिसके लिए श्री राजीव श्री वसीम श्री साबिर व बाबू खान के विरुद्ध संबंधित थाने में धारा 3/7 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया जाने की कार्यवाही की जा रही है मौके से बरामद दो नीले ड्रामा में 295 लीटर अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ को जब्त करते हुए संबंधित थाने   की सुपुर्दगी में अग्रिम आदेशों तक के लिए दे दिया गया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button