ललितपुर

राजकीय महाविद्यालय के बच्चों ने पर्यटन स्थलों का शैक्षिक भ्रमण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जनपद में पर्यटन को बढावा दिये जाने एवं जनपद के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी प्रदान किये जानेे हेतु राजकीय महाविद्याालय के 50 छात्र-छात्राओं को तहसील पाली स्थित नीलकण्ठेश्वर मंदिर, सीतामढी मंदिर, हनुमान मंदिर एवं पान के बरेजे का भ्रमण कराये जाने हेतु जिलाधिकारी सत्य प्रकाश द्वारा हरी झण्डी दिखाकर बस की रावानगी की गई। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनायें है। जनपद के पुरातात्विक धरोहरों को जानने हेतु शैक्षिक भ्रमण अति महत्वपूर्ण है जिसके द्वारा छात्र छात्राओं को व्यवहारिक ज्ञान, बौद्विक एवं मानसिक विकास होता है एवं क्षेत्र विशेष की भौगोलिक, ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आर्थिक पृष्ठभूमि का ज्ञान होता है। छात्र छात्राओं ने पहाड़ी पर स्थित नीलकण्ठेश्वर मंदिर, सीतामढ़ी मन्दिर, हनुमान जी मंदिर एवं पान के बरेजों का शैक्षिक भ्रमण कर जनपद की समृद्धशाली धरोहरों को नजदीक से देखा एवं उनके उत्साहपूर्वक इतिहास को भी जाना। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष पाली ने बच्चों को पाली के सामाजिक धार्मिक एवं आर्थिक महत्व के बारे में प्रकाश डाला एवं विधार्थियों को सत्तरूप से जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु सही दिशा में प्रयास करने की सीख दी। पर्यटक अधिकारी हेमलता द्वारा पाली में स्थित नीलकण्ठेश्वर मंदिर के धार्मिक, पुरातात्विक एवं आध्यात्मिक महत्व के बारे में विधार्थियों को जानकारी देते हुये बताया कि उक्त मंदिर चन्देलकालीन समय का है यहां नीलकण्ठेश्वर भगवान शिव की प्राचीन दुर्लभ प्रतिमा है एवं उक्त स्थल ध्यान का केन्द्र बिन्दु है साथ ही पाली के पान के बरेजों एवं उनकी खेती से सम्बन्धित जानकारी भी बच्चों को दी। पर्यटन मित्र फिरोज इकबाल ने बताया कि 110 फिट ऊंचे पर्वत पर पूर्वाभिमुख 10वीं सदी का नीलकण्ठेश्वर मंदिर जनपद की धरोहरों में प्रमुख स्थान रखता है जहां महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मेले विशेष का आयोजन भी होता है। यहां समीप ही सीतामढ़ी मंदिर बना हुआ है और कस्बे में 18वी सदी निर्मित छतरी एवं बावढ़ी भी कस्बे ही ऐतिहासिक धरोहरों से इस कस्बे को समृद्धशाली बनाती है। भ्रमण के दौरान बच्चों के मध्य टूरिज्म फोटोग्राफी एवं टूरिज्म रील प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में डा.रितेश कुमार खरे, डा.स्वीकृति सिंह, पूर्व पार्षद आशीष चौरसिया, सुनील नामदेव, सुरेन्द्र राय, उमाशंकर साघ (पार्षद प्रतिनिधि), देवकीनंदन चौरसिया, प्रो.उमाशंकर चौरसिया, पूर्व प्रधानाचार्य जि.परिषद इन्टर कालेज श्यामलाल चौरसिया, नेहा सिंह, बलराम, उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button