खैरथल
खैरथल में 2 फैक्ट्रियों में लगी आग, लाखों का नुकसान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : शहर में गुरुवार तड़के हनुमान पहाड़ी मंदिर के पीछे स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग इतनी भीषण थी कि दोनों यूनिट में रखी मशीनें, कच्चा माल और तैयार हुआ माल पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
किसान एग्रो फूड प्रोसेस में सेमिया बनाई जाती थी, जबकि बालाजी फूड एग्रो में बच्चों के लिए कुरकुरे बनाए जाते थे। देर रात करीब 3:10 बजे फैक्ट्री परिसर से धुआं उठना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
दमकल की 4 गाड़ियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया, आग से मशीनें और अन्य सामान जल कर खाक हो गया आग लगने का कारण शॉट सर्किट से आग की आशंका व्यक्त कि जा रही है
आग की सूचना मिलते ही फैक्ट्री संचालक मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था। घटना की जानकारी खैरथल थाने को दी गई, जिसके बाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है

