भरत पुर
भगवान विष्णु जी की आराधना के साथ मनाई मत्स्य जयन्ती
पृथ्वी की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने लिया था मत्स्य अवतार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भरतपुर जिले के एतिहासिक भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आज शनिवार को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मत्स्य जयन्ती के उपलक्ष्य में भगवान विष्णु जी की पूजा अर्चना कर आराधना करते हुए भजनों के माध्यम से भगवान को रिझाते हुए नृत्य कर अपनी हाजिरी लगाकर मनाई गई। वहीं दूसरी ओर विद्वान पण्डितो ने जानकारी देते हुए बताया कि कल्पांत के पूर्व एक बार ब्राह्माजी के पास से वेदों को एक बहुत बड़े दैत्य ने छल से चुरा लिया था।तब चारों ओर अज्ञानता का अंधकार फ़ैल गया और पाप तथा अधर्म का बोलबाला होता चला गया,,तब भगवान विष्णु जी ने धर्म की रक्षा के लिए मत्स्य का अवतार धारण कर उस दैत्य का वध किया था और वेदों की रक्षा की थी। जहां कस्बे के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर, हूंकारेश्वर महादेव मन्दिर, भगत राज वाले हनुमानजी मन्दिर, पंचमुखी हनुमान जी मन्दिर, शैतान पाडा देवी मां मन्दिर, पंजाबी गुरुद्वारा हनुमानजी मन्दिर परिसर आदि सहित विभिन्न मन्दिरों सहित विभिन्न मन्दिरों, देवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान की पूजा अर्चना करते हुए ढोलक, झांझ, मजीरा की थाप पर भजनों के माध्यम से भगवान को रिझाते हुए नृत्य कर अपनी हाजिरी लगाकर भगवान से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी गई।



