बालाघाट
सहकारी कर्मचारी महासंघ ने किया सम्मेलन
कर्मचारियों के निलंबन को रद्ध करने और सोसायटियो में रखे धान को गोदाम में रखने की उठी मांग

अध्यक्ष बोले सार्टेज निकलेगा तो कर्मचारी नहीं होगा दोषी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट। शासन और विभाग से सहकारी कर्मचारियों ज्वलंत समस्या और लंबित मांगो को लेकर भविष्य में सहकारी कर्मचारी महासंघ की रणनीति और संगठन की एकजुटता पर जोर देने, शनिवार को सहकारी कर्मचारियों के सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे जिले से एक सैकड़ा से ज्यादा कर्मचारियों ने अपनी मौजूदगी दी। सहकारी कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हुए इस सम्मेलन में दो कर्मचारियों के निलंबन, सोसायटियो में रखे धान को गोदाम में परिवहन किए जाने सहित वेतन विसंगति और अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई।
सहकारी कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष पी.सी. चौहान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार, धान उपार्जन का बेहतर काम करने के बावजूद, हमारे लालबर्रा और डोंगरमाली के दो साथियों को, निलंबित कर दिया गया है। जिससे महासंघ से जुड़े सहकारी कर्मचारियो में नाराजगी है। हम चाहते है कि प्रशासन उनका निलंबन रद्ध करें और दूसरा, खरीदी के दौरान छोटे बारदाने दिए जाने के कारण, खरीदी गई धान खुले में पड़ी है, ऐसी स्थिति में जब धान का उठाव नहीं किया गया और यदि यह धान धूप से सुखकर खराब होती है तो फिर सार्टेज दिखाकर, कर्मचारियों पर कार्यवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में सभी साथियों को संगठन के साथ एकजुट होकर हक और अधिकार की आवाज को बुलंद करने पर जोर दिया गया है।




