हापुड़
निवर्तमान जिलाध्यक्ष नरेश तोमर के आवास पर पितृशोक व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ..
क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया भी शोक व्यक्त करने पहुंचे...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड – भारतीय जनता पार्टी जिला हापुड़ के निवर्तमान जिला अध्यक्ष नरेश तोमर के पिता के स्वर्गवास के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उनके निवास पर शोक प्रकट करने के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया के साथ पहुंचे । इस अवसर पर उन्होंने उनके पिताजी की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए प्रभु उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें ऐसी उन्होंने वहां श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी फोन पर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की । पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकार एवं संगठन मेरे साथ है , मैं इसके लिए संगठन और सरकार का बहुत-बहुत आभारी हूंl



