बाराबंकी

गंगा-जमुनी एकता के प्रतीक बांसा शरीफ में 8 दिवसीय सालाना मेले का शान-शौक़त एव अक़ीदत के साथ हुआ सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। गंगा-जमुनी एकता के प्रतीक सुप्रसिद्ध सूफी -सन्त सैय्यद अब्दुर्रज्जाक शाह बांसा शरीफ की मजार शरीफ पर ईद के दिन से चल रहे 8 दिवसीय सालाना मेले में बुधवार को शान-शौक़त एव अक़ीदत के साथ कुल शरीफ सम्पन्न हुआ जिसमें  फिरंगी महल के ओलेमा इकराम सहित पूरे देश से आये हजारो जायरीनों ने भाग लिया औऱ दुआए मांगी।
                उल्लेखनीय हो कि सरकार-ए-बांसा शरीफ सैय्यद अब्दुर्रज्जाक शाह का कुल शरीफ परम्परागत रीतिरिवाज के अनुसार 5 शव्वाल को सज्जादा नशीन सैय्यद उमर  जिलानी के आवास पर बाद नमाज अस्र के सैय्यद साहब की टोपी,तसव्वी, कस कौल की जियारत दूर दराज से आये जायरीनों को करायी गयी था बाद नमाज मग़रिब के खानकाह रज्जाकिया मे कारी अब्दुल रहीम के  तिलावते कुरान शरीफ के साथ कुल शरीफ शुरू हुआ ।जिसमें लखनऊ स्थित फ़िरंगी महल से आये ओलेमा इकराम के साथ तमाम लोगों ने भाग लिया ।कुल शरीफ के बाद शीरनी का वितरण किया गया तथा सज्जादा नशीन के आवास पर लंगर का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने लंगर में खाना खाया। मेला कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान संजय ने बताया कि पूरे मेले में मेला कमेटी के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वहन कर रहे हैं। गर्मी को देखते हुए जायरीनों के लिए मेला कमेटी के द्वारा शुद्ध पेयजल का प्याऊ लगाया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button