बरेली

30 मार्च को इंडिगो बरेली से नवी मुंबई के लिए उड़ान शुरू करेगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। यूपी के बरेली से नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ान सेवा मिलने जा रही है। 30 मार्च 2026 से इंडिगो बरेली से नवी मुंबई के लिए उड़ान शुरू करेगी। इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo) ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की मंजूरी के बाद अपना नया समर शेड्यूल भी जारी कर दिया है। बरेली से चलने वाली यह फ्लाइट नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी और वहीं से उड़ान भरेगी। इससे पहले मुंबई से बरेली के लिए फ्लाइट थी। एयरपोर्ट प्रबंधन काफी समय से मुंबई रूट को नवी मुंबई से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा था, लेकिन डीजीसीए से आधिकारिक अनुमति न मिलने के कारण यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब शेड्यूल जारी होने के साथ ही यह साफ हो गया है कि इंडिगो ने 30 मार्च से लेकर 24 अक्टूबर 2026 तक के लिए नवी मुंबई रूट का अनुबंध कर लिया है।
समय सारिणी (Timings) में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। पहले जो फ्लाइट मुंबई से चलकर दोपहर 2:20 बजे बरेली पहुंचती थी, अब वह नवी मुंबई से उड़ान भरकर दोपहर 1:35 बजे ही बरेली एयरपोर्ट के रनवे पर उतर जाएगी। इसके ठीक 45 मिनट बाद, यानी दोपहर 2:20 बजे, यही विमान बरेली से वापस नवी मुंबई के लिए रवाना होगा। समय के इस तालमेल से यात्रियों को अपने गंतव्य पर जल्दी पहुंचने में मदद मिलेगी।
सप्ताह के दिनों में फेरबदल: रविवार की छुट्टी, शनिवार को उड़ान
फ्लाइट के दिनों को लेकर भी यात्रियों को अपनी योजना में बदलाव करना होगा। वर्तमान में यह सेवा सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार) उपलब्ध थी। नए शेड्यूल में रविवार की उड़ान को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसकी जगह अब यह फ्लाइट शनिवार को संचालित होगी। इस प्रकार, अब बरेली से नवी मुंबई के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को सीधी हवाई सेवा उपलब्ध रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button