खैरथल

पे​यजल संकट से जूझ रहा रसगन गांव

 दो विभागों मे समन्यवता का अभाव की वजह से आठ दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। जिले की मुंडावर तहसील के ग्राम रसगन में सरकारी पेयजल योजना ठप्प होने से ग्रामीणों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में अति.जिला कलक्टर शिवपाल जाट को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है।
ज्ञापन के अनुसार, गांव में जेजेएम (जल जीवन मिशन) के तहत सरकारी पेयजल योजना संचालित थी, जिसके माध्यम से सभी घरों में पानी की आपूर्ति हो रही थी। लेकिन करीब 8 दिन पूर्व विद्युत बिल बकाया होने के कारण विद्युत निगम के कर्मचारियों ने कनेक्शन काट दिया, जिससे पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण समस्या और बढ़ गई है। ग्राम विकास अधिकारी ने बिजली बिल का भुगतान जलदाय विभाग द्वारा किए जाने की बात कही, वहीं जलदाय विभाग ने योजना का जिम्मा ग्राम पंचायत को सौंपने की जानकारी दी। दोनों विभागों के बीच जिम्मेदारी तय नहीं होने के कारण समय पर बिल जमा नहीं हो सका और पूरे गांव को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है।
स्थिति यह है कि ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विभागों को निर्देशित कर शीघ्र विद्युत कनेक्शन बहाल कराया जाए और पेयजल आपूर्ति सुचारू की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
 ज्ञापन देने वालों मे राजकुमार कटारा, गुलाब चंद, विनायक, विद्यासागर, गिर्राज प्रसाद, जैकी, द्वारका प्रसाद, भजन लाल, ओमप्रकाश, मुरलीधर, आदि लोग मौजूद रहे.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button