गाजियाबाद

लोनी में सप्तमी पर माँ दुर्गा का भव्य यज्ञ संपन्न

नगर परिक्रमा एवं जागरण की तैयारियाँ तेज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी, गाजियाबाद।  श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण, लोनी में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर सप्तमी दिवस के उपलक्ष्य में माँ दुर्गा (महारानी) का विधिवत यज्ञ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इस दिव्य अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया  और उन्होंने यज्ञ में अपनी आहुति अर्पित कर धर्म लाभ अर्जित किया। यज्ञ में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने माँ जगदंबा से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।मंदिर परिसर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। जय माता दी के उद्घोष, शंखनाद एवं भजन-कीर्तन से माहौल पूर्णतः आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धालुओं में माँ दुर्गा के प्रति अटूट आस्था और भक्ति देखने को मिली।आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई कि दिनांक 26 मार्च  को दोपहर 3 बजे माँ दुर्गा की दिव्य ज्योति स्वरूप एवं सुसज्जित झांकियों के साथ भव्य नगर परिक्रमा शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक झांकियों के साथ माँ के भक्त पूरे नगर में भक्ति का संदेश फैलाएंगे।समस्त सनातन धर्म प्रेमियों से  आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर माँ लोनी वाली के दर्शन करें और उनके आशीर्वाद से अपने जीवन को धन्य बनाएं।इसके अतिरिक्त, रात्रि 10 बजे से माँ दुर्गा का विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भक्ति संध्या प्रस्तुत की जाएगी। जागरण में पूरी रात श्रद्धालु माँ के भजनों में लीन रहेंगे।आगामी 27 मार्च  की सुबह भक्तों के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। यह संपूर्ण धार्मिक आयोजन श्री दुर्गा मंदिर संस्थान (रजि०), नगर लोनी, जनपद गाजियाबाद द्वारा कराया जा रहा है।आयोजन के सफल संचालन में संस्थान के अध्यक्ष कैलाश चंद गर्ग एवं समस्त प्रबंध कार्यकारिणी समिति का विशेष योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button