हजारीबाग

चरही घाटो रोड 23 नम्बर में सड़क दुर्घटना में महिला के मौत के बाद सड़क जाम करने के मामले में 15 से 20 लोहा पर मामला दर्ज।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ चरही थाना क्षेत्र के 23 नम्बर में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत के बाद ग्रामीण ने चरही घाटो सड़क को 5 घंटे तक जाम करने के मामले 15 से 20 लोगो के ऊपर चरही थाना में मामला दर्ज किया गया है। जिसमे जनार्दन पासवान उम्र करीब 32 वर्ष पिता नारायण पासवान ग्राम तापिन 23 नं0 थाना चरही पोस्ट तापिन जिला हजारीबाग का आवेदन मिला । प्राप्त आवेदन के आधार पर चरही थाना कांड सं0-26/26 दिनांक-25.03.2026 धारा-281/106(1) बी0एन0एस0 के तहत प्राथमिकी अभियुक्त एक बारह चक्का ट्रक जिसका नं0-JH01BF-5447 के चालक के द्वारा तेजी एवं लापरवाही से ट्रक चलाने से वादी की माँ विन्दली देवी उम्र करीब 70 वर्ष पति नारायण पासवान ग्राम तापिन 23 नं0 थाना चरही जिला हजारीबाग की मृत्यु हो जाने के आरोप में कांड अंकित किया गया वंही चरही थाना में कांड सं0-27/26 दिनांक-26.03.2026 धारा-191(2)/190/126(2)/127(2)/115(2)/109(1)/221/132/324(4)/352/351(2) बी0एन0एस0 के तहत प्राथमिकी अभियुक्तों 1.पियारेलाल प्रजापति पिता किन्देश्वर प्रजापति 2.कृष्णा पासवान पिता भोला पासवान 3.निरंजन पासवान पिता भोला पासवान 4.गौतम कुमार माता सवित्री देवी 5.जुगल तुरी पिता सौभर तुरी 6.संजय करमाली पिता राजभूज करमाली 7.राज करमाली पिता राजेन्द्र करमाली 8.नरेश तुरी पिता सौभर तुरी 9.कृष्णा पासवान की पत्नी 10.गुड्डू उर्फ निरंजन पासवान की पत्नी 11.आकाश करमाली पिता नामालूम 12.शिव कुमार माता शनिचरी देवी 13.विनोद कुमार पिता सुरजा गंझू एवं अन्य 15-20 महिला एवं पुरष सभी ग्राम 23 नं0 पोस्ट तापिन थाना चरही जिला हजारीबाग के विरुद्ध चरही घाटो रोड को जांम कर यातायात प्रभावित करना, गाडी में तोड फोड कर, धमकी देकर गाली ग्लौज करना एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुँचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button