जामताड़ा

करमाटाड़ में भव्य अखाड़ा जुलूस, रामनवमी पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम

Grand Akhara procession in Karmatad, a wonderful confluence of devotion and enthusiasm on Ram Navami

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
करमाटाड़/ जामताड़ा। जिले के करमाटाड़ प्रखंड क्षेत्र में आज रामनवमी के अवसर पर एक भव्य अखाड़ा जुलूस का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं और दर्शकों ने उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखा। जुलूस का प्रारंभ क्षेत्र के शिव मंदिर प्रांगण से हुआ, जहां एक दिन पूर्व पंडित अजय तिवारी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई थी। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए गणपत महतो चौक, काली मंदिर, कर्माटांड़ बस्ती रोड, रेलवे फाटक और सुभाष चौक तक गया और पुनः गणपत महतो चौक पहुंचा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के नारों के साथ जुलूस का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। मध्य प्रदेश के जबलपुर से आई आकर्षक झांकियों और ढोल-नगाड़ों ने जुलूस में चार चाँद लगा दिए। अखाड़ा में युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए, वहीं छोटी बच्चियों ने तलवार चलाकर साहस और कौशल का प्रदर्शन किया। लड़कियों की विशेष झांकी, जिसमें वे झांसी की रानी के रूप में स्कूटी पर सवार थीं, भी दर्शकों का ध्यान खींचती रही। अंत में गणपत महतो चौक पर खिलाड़ियों ने अपने खेल और करतब का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े। आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में कड़ा इंतजाम किया और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार अखाड़ा विशेष रूप से भव्य बनाने का प्रयास किया गया था, जो सफल रहा। पूरा करमाटाड़ क्षेत्र आज श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में डूबा रहा और रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button