खैरथल

भव्य वेद संदेश शोभायात्रा निकाली 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल। महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान द्वारा श्री भगवत धर्म संस्कृत वेद विद्यालय,जिंदोली  खैरथल तिजारा त्रिदिवसीय भारतीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मलेन के तहत्  खैरथल में  सायं 3 से 6 बजे तक  भव्य वेद संदेश शोभायात्रा और रथोत्सव निकाला गया । इस शोभायात्रा में वेदों के विद्वान, वेद विद्यार्थी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वेद संस्कृति का संदेश दिया शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर वेद संदेश शोभायात्रा का स्वागत किया गया। किसान नेता टिल्लू शर्मा ने बताया

रात्रि 8 से 11 बजे तक एक विशाल कवि सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए कवि अपनी ओजस्वी और सांस्कृतिक रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

सम्मेलन के दूसरे दिन, 29 मार्च को दिनभर चतुर्वेद पारायण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वेदों के मंत्रों का सामूहिक पाठ होगा। रात्रि में भारतीय परंपरा और संस्कृति की झलक दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

तीन दिवसीय इस आयोजन का समापन 30 मार्च को वेदों के संपूर्ति सत्र के साथ होगा। इस दौरान विद्वान वेदों के महत्व, संरक्षण और नई पीढ़ी में वैदिक ज्ञान के प्रसार को लेकर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button