गाजियाबाद

हाई टेंशन लाइन के पास अवैध निर्माण जारी

शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

थाने में शिकायत और जीडीए को सूचना के बाद भी नहीं रुका निर्माण, बड़े हादसे की आशंका
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : गाजियाबाद के अंकर विहार क्षेत्र स्थित बी-13/4 में हाई टेंशन लाइन के बेहद नजदीक एक बहुमंजिला बिल्डिंग का निर्माण लगातार जारी है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए हो रहे इस निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में भारी चिंता व्याप्त है।
इस मामले में वेदप्रकाश नामक व्यक्ति ने 15 फरवरी  को संबंधित थाने में एक लिखित शिकायत देकर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इसके अलावा क्षेत्र के सभासद रामनिवास त्रिपाठी ने भी गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के संबंधित अधिकारियों को अवैध निर्माण और अतिक्रमण की जानकारी देते हुए निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी।

इसके बावजूद हैरानी की बात यह है कि आज तक इस निर्माण कार्य पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है और निर्माण धड़ल्ले से जारी है। इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन के अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही इस क्षेत्र में एक हादसा हो चुका है, फिर भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने मांग की है कि इस मामले की तुरंत जांच कर अवैध निर्माण पर रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button