बाराबंकी

बाराबंकी के खाटू श्याम मंदिर में लाखों की चोरी

दानपात्र, आभूषण सहित 4.5 लाख से अधिक का सामान गायब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के मजीठा स्थित खाटू श्याम मंदिर में देर रात चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने मंदिर परिसर से दानपात्र, आभूषण और अन्य सामान सहित 4.5 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।मंदिर की अध्यक्ष सोनिया शर्मा ने बताया कि चोरों ने दानपात्र उठा लिया, जिसमें लंबे समय से जमा नकदी और भक्तों द्वारा चढ़ाए गए आभूषण थे। जानकारी के अनुसार, यह दानपात्र पिछले तीन महीने से खोला नहीं गया था। इसके अतिरिक्त, चोरों ने मंदिर में रहने वाले तीन पंडितों की लगभग 82 हजार रुपये की सैलरी, दो पंडितों के मोबाइल फोन और गुरुकुल के एक बच्चे के पर्स से करीब ढाई हजार रुपये भी चुरा लिए।सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से पता चला है कि चोर रात करीब 1:00 बजे मंदिर परिसर में घुसे और लगभग एक घंटे तक वहां मौजूद रहे। उन्होंने आराम से चोरी को अंजाम दिया। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है। मंदिर प्रबंधन ने आशंका जताई है कि चोरी करने वाले मंदिर की व्यवस्था से अच्छी तरह परिचित थे, क्योंकि चोरों ने चाबी का उपयोग कर दानपात्र खोला और आसानी से गेट खोलकर फरार हो गए।चोरी का पता सुबह चला, जब ब्राह्मण स्नान के बाद लौटे और उन्होंने चाबी रखने वाली जगह को खाली पाया। संदेह होने पर परिसर की जांच की गई तो एक गेट खुला मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button