बाराबंकी
बाराबंकी के व्यापारी नेता सुशील गुप्ता का जन्मदिन
छाया चौराहे पर बीएमडब्ल्यू टीम ने केक काटा, व्यापारियों ने दी बधाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली निवासी समाजसेवी और व्यापारी नेता सुशील गुप्ता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन छाया चौराहे पर सुबह बीएमडब्ल्यू टीम के सदस्यों द्वारा केक काटकर किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने सुशील गुप्ता को मालाएं और गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर सुशील गुप्ता ने कहा कि जिस तरह लोगों का प्यार उनके प्रति बना हुआ है, वह भी उसी तरह दिन-रात हर संभव मदद के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे।जन्मदिन समारोह में बाराबंकी शहर के कई बड़े व्यापारी और समाजसेवी उपस्थित रहे। इनमें अरुण गुप्ता, विकास शुक्ला, सरदार चरणजीत सिंह, चरणजीत गाबा, सरदार भूपेंद्र सिंह, रवि नाग, सुरेंद्र वर्मा, संजय वर्मा, राकेश उप्पल, मनोज जायसवाल, कमल जायसवाल और विक्की सरदार सहित अन्य लोग शामिल थे।



