गाजियाबाद

बेहटा पुलिया से अंडरपास तक सीसी रोड निर्माण की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में बेहटा पुलिया से अंडरपास की ओर सीसी (कंक्रीट) सड़क निर्माण की मांग उठी है। वार्ड संख्या 41 के पार्षद अंकुश जैन ‘मिंकू’ ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
पत्र में बताया गया है कि बेहटा हाजीपुर रोड पर बेहटा पुलिया से लोनी बॉर्डर तक सीसी रोड का निर्माण कार्य संतोषजनक है, लेकिन पुलिया से अंडरपास की दिशा में डामर (तारकोल) सड़क बनाई जा रही है, जो तकनीकी रूप से उचित नहीं मानी जा रही।
बरसात के मौसम में नहर का जलस्तर बढ़ने से इस क्षेत्र में ओवरफ्लो की स्थिति बन जाती है, जिससे डामर सड़क के जल्दी खराब होने की आशंका रहती है। ऐसे में जनहित और सड़क की दीर्घकालिक उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए इस हिस्से में भी सीसी रोड का निर्माण आवश्यक बताया गया है।
पार्षद ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जनता की सुविधा और सड़क की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए बेहटा पुलिया से अंडरपास तक भी सीसी रोड का निर्माण कराया जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button