बालाघाट
ग्राम बगदरा में रानी अवंती बाई लोधी प्रतिमा का भव्य अनावरण एवं सामुदायिक भवन का भूमिपूजन समारोह 3 अप्रैल को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : 03 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को ग्राम पंचायत बगदरा में इतिहास और गौरव का अद्वितीय संगम देखने को मिलेगा जब अमर शहीद विरागंना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया जाएगा। इसी अवसर पर सामुदायिक भवन निर्माण कार्य और माँ नर्मदा प्रवेश द्वार का भूमि पूजन भी संपन्न होगा, जिनकी कुल लागत 50.50 लाख रुपए है।
यह ऐतिहासिक अवसर ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों के लिए गर्व और उत्साह का पल होगा। उपस्थित लोगों को रानी अवंती बाई की वीरता, साहस और महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रेरणा से लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मान. श्रीमती भारती पारधी (सांसद बालाघाट-सिवनी) करेंगी, जबकि मुख्य अतिथि मान. प्रहलादसिंह पटेल (कैबिनेट मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग, म.प्र. शासन) और मान. जालमसिंह पटैल (पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष लोधी समाज, म.प्र.) उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में मान. श्रीमती अनुभा मुंजारे (विधायक बालाघाट), मान. मधु भगत (विधायक परसवाड़ा), मान. राजकुमार करहि (विधायक लांजी), मान. सम्राटसिंह सरसवार (अध्यक्ष, जि. पं. बालाघाट), और मान. डॉ. अशोक लिल्हारे (अध्यक्ष, लोधी महासभा बालाघाट) शामिल होंगे। विशेष अतिथियों में मान. राजा लिल्हारे (उपाध्यक्ष, जि. पं.), मान. फूलचंद सहारे (अध्यक्ष, जि. पं. बालाघाट), मान. शंकरलाल बिसेन (उपाध्यक्ष, जि. पं.), श्रीमती रूखमणी माहुले, श्रीमती ओमती नवीन चौधरी, श्रीमती अंबिका गगन नगपुरे और श्रीमती अनुसुईया चंद्रशेखर उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में ॐ शिव शक्ति देवी जागरण ग्रुप, जबलपुर की सांस्कृतिक प्रस्तुति माहौल को उत्सवमय बनाएगी। इसके साथ ही लोकप्रिय गायक संजो बघेल जी अपनी मधुर प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध करेंगे।
भूमिपूजन किए गए सामुदायिक भवन का निर्माण 47 लाख रुपए की लागत से होगा, जो ग्रामवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आयोजनों के लिए केंद्र बनेगा। वहीं, माँ नर्मदा प्रवेश द्वार का निर्माण 3.50 लाख रुपए में होगा, जो गांव के सौंदर्य और आध्यात्मिक महत्व को और बढ़ाएगा।
ग्रामवासियों से निवेदन किया गया है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महिला शक्ति, सामाजिक एकता और ग्रामीण विकास के इस प्रतीक को सफल बनाएं।
इस आयोजन के लिए श्रीमती येशुला गुड्डू नगपुरे (सरपंच, ग्रा. पं. बगदरा), धनलाल भुजाड़े (सचिव, ग्रा. पं. बगदरा) और उपसरपंच एवं समस्त पंचगण ग्राम पंचायत बगदरा ने विशेष रूप से आमंत्रण दिया है।


