कैराना

वाहन चोर के कब्जे से चोरी की बाइक के पार्ट्स बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। कैराना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं में वांछित एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल के पार्ट्स, जिनमें एक टायर और एक नंबर प्लेट बरामद की है।
पुलिस के अनुसार,पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश पर जिलेभर में संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार के नेतृत्व में कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हाशिम पुत्र कासिम निवासी ग्राम टांडा थाना छपरौली, जनपद बागपत के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल के पार्ट्स, जिनमें एक टायर और नंबर प्लेट HR06Q3466 बरामद की है। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना कैराना पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, इससे पहले 3 जनवरी 2026 को कैराना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में रिजवान अंसारी उर्फ भूरा और मोहम्मद शकील को गिरफ्तार कर कई मोटरसाइकिलें बरामद की थीं। पूछताछ के दौरान इस मामले में हासिम का नाम भी सामने आया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। बताया गया कि 21 दिसंबर 2025 को गांव पंजीठ निवासी तौसिफ की मोटरसाइकिल शादी समारोह से चोरी हो गई थी, जबकि 2 जनवरी 2026 को गांव उच्चागांव निवासी राहुल कुमार की बाइक सरकारी अस्पताल कैराना से चोरी हो गई थी। दोनों मामलों में थाना कैराना पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी हाशिम के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button