पाकुड़

पाकुड़ खनन विभाग का शानदार प्रदर्शन, 2025-26 में 120.75 % राजस्व का संग्रहण, डीएसआर लंबित होने पर उठे सवाल

Pakur Mining Department's impressive performance, collecting 120.75% more revenue in 2025-26, questions raised over pending DSR

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्व संग्रहण का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। विभाग ने निर्धारित लक्ष्य 1,77,012.35 लाख रुपये के मुकाबले 2,13,743.79 लाख रुपये का राजस्व संग्रहण किया, जो लक्ष्य का 120.75 प्रतिशत है। यह उपलब्धि विभाग की कार्यकुशलता और प्रभावी रणनीति को दर्शाती है। इस सफलता का श्रेय खनन पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में कार्यरत टीम को दिया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में विभाग ने न केवल लक्ष्य हासिल किया, बल्कि उसे काफी पीछे छोड़ते हुए एक नई मिसाल कायम की है। विभाग की सुदृढ़ कार्यप्रणाली और नियमित समीक्षा प्रक्रिया को इस उपलब्धि का प्रमुख आधार माना जा रहा है। तुलनात्मक रूप से देखें तो वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभाग को 1,25,283 लाख रुपये का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध 1,24,044.47 लाख रुपये का राजस्व संग्रहण किया गया था। हालांकि उस वर्ष का प्रदर्शन भी संतोषजनक रहा, लेकिन वर्ष 2025-26 में हुई उल्लेखनीय वृद्धि विभाग में आये सकारात्मक बदलावों को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रभावी नेतृत्व और टीम के समन्वित प्रयासों ने विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यह उपलब्धि आने वाले वर्षों के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है। वही, कुछ व्यवसायियों ने विभाग के समक्ष एक महत्वपूर्ण मुद्दा भी उठाया है। उनका कहना है कि लंबे समय से लंबित जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट (डीएसआर) पर शीघ्र निर्णय लिया जाना आवश्यक है। उनका मानना है कि जब तक डीएसआर लंबित रहेगा, तब तक भविष्य की रणनीतियों के क्रियान्वयन और राजस्व वृद्धि में बाधाएं बनी रहेंगी। व्यवसायियों के अनुसार, डीएसआर के पूर्ण होने के बाद न केवल खनिज लीज धारकों को राहत मिलेगी, बल्कि राजस्व वृद्धि के नए रास्ते भी स्पष्ट होंगे। इससे खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और विकास को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button