बालाघाट

प्रभारी मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्‍वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण एवं रोटरी क्‍लब के बालाघाट महोत्‍सव कार्यक्रम में हुए शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बालाघाट(म0प्र0) : मध्‍यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्‍कूल शिक्षा मंत्री तथा बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने 06 अप्रैल को बालाघाट प्रवास के दौरान अटल उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री स्‍वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्‍होंने डीएमएफ की 21 लाख रुपए की राशि से अटल उद्यान के समीप सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिये भूमि पूजन भी किया।

      *प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह रोटरी क्‍लब के बालाघाट महोत्‍सव कार्यक्रम में हुए शामिल*

           मध्‍यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्‍कूल शिक्षा मंत्री तथा बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने 06 अप्रैल को बालाघाट प्रवास के दौरान शासकीय उत्‍कृष्‍ट विद्यालय बालाघाट के मैदान में रोटरी क्‍लब द्वारा आयोजित बालाघाट महोत्‍सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

                 प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने रोटरी क्‍लब द्वारा आयोजित बालाघाट महोत्‍सव की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से उद्यम व्‍यवसाय को प्रोत्‍साहन मिलता है और आमजन को एक ही छत के नीचे हर तरह की सामग्री क्रय करने का अवसर मिलता है। इससे स्‍थानीय उद्यमी एवं व्‍यवसायियों को आगे आने का अवसर मिलता है। इस तरह के आयोजन जिले की अर्थव्‍यवस्‍था को बढाने में मददगार होते है। रोटरी क्‍लब सामाजिक कार्यों में बढ-चढ कर भाग लेता है। रोटरी क्‍लब का यह कार्य एक सामाजिक सेवा की तरह ही है।

             इस अवसर पर सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक  राजकुमार कर्राहे, नगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री  रामकिशोर नानो कावरे, गौरीशंकर बिसेन, पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, नगर पालिका उपाध्‍यक्ष  योगेश बिसेन, नगर पालिका के पार्षद, पूर्व नगर पालिका अध्‍यक्ष  रमेश रंगलानी, अन्‍य जनप्रतिनिधि गणमान्‍य नागरिक एवं रोटरी क्‍लब के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button