बेतुल

बैतूल ओलावृष्टि-बारिश से फसलों को भारी नुकसान, सर्वे की मांग

किसानों की बढ़ी चिंता, मुआवजा दिलाने प्रशासन से गुहार

युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, तत्काल सर्वे कराने की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपकर हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र के अधिकांश किसान गेहूं और चने की फसल काट चुके थे या फसल खड़ी थी, जिस पर बारिश और ओलों का असर पड़ा है। इससे फसल की चमक और गुणवत्ता प्रभावित हुई है, जिसके कारण किसानों को बाजार में कम दाम मिलने की आशंका है।
किसानों के खेतों में महुआ और अन्य पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है। इस स्थिति से किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कमलेश यादव के आव्हान पर ब्लॉक अध्यक्ष पिंटू वरकड़े के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से तत्काल पटवारी स्तर पर सर्वे कराकर राहत राशि देने की मांग की।
इस दौरान पूर्व विधायक ब्रह्मा भलावी, जनपद अध्यक्ष घोड़ाडोंगरी राहुल उइके, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष पहलवान सिंह ठाकुर, शहर अध्यक्ष रिंकू वर्मा, जनपद सदस्य अशोक कलमे, शांतनु तिवारी, ओम कावडकर, शिवकुमार मालवी, उमाकांत वर्मा, अमित तिवारी, मिथुन बिस्वास, रूपलाल यादव, धर्मेंद्र भलावी, संजय यादव, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पा पेंद्राम, सरोज परते, कविता बारस्कर, संदीप बारस्कर, आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष राम नारायण, जनपद सदस्य अशोक, अनिल सहित समस्त मंडलम अध्यक्ष एवं ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button