चलती कारों की छतों पर बैठकर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने किए खतरनाक स्टंट…
यातायात पुलिस ने किया 7 हजार का चालान...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – हापुड़ के नेशनल हाईवे NH 9 पर चलती कारों की छतों पर बैठकर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने खतरनाक स्टंट किए । किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी । सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है । गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाइवे NH-9 पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं । चलती कारों की छत पर बैठकर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं युवक । हादसे को न्योता देता नजर आ रहा है लापरवाही का वीडियो । हालांकि हापुड पुलिस ने इस लापरवाही पर गाड़ी का 7000 रुपए का चालान कर कार्यवाही की है । जनपद हापुड के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है वीडियो । ट्रैफिक पुलिस मामले की जांच में जुटी ।
हापुड यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि , दिनांकः- 06-04-2026 जनपद हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती कार की छत पर व खिड़कियों से निकलकर स्टंट करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एमवी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर उक्त कार का कुल 7,000/- रुपये का चालान किया गया है।
इसके साथ ही हापुड़ पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि यातायात नियमों के अनुरूप ही अपने वाहन का प्रयोग करें तथा अपनी व अन्य किसी की जान जोखिम में न डाले, यदि किसी वाहन चालक द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।




