ललितपुर

न्यायालय परिसर में महिला से अभद्रता और मारपीट

दबंगों ने कपड़े फाड़े

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। न्यायालय परिसर जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर एक महिला के साथ सरेआम मारपीट, अभद्रता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़ता ने प्रभारी मंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है और स्थानीय पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का गंभीर आरोप लगाया है। महरौनी थाना क्षेत्र के पुराना सौंजना रोड निवासी रेशमा बानो पुत्री यासीन खान ने बताया कि वह 3 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 1 बजे ललितपुर परिवार न्यायालय परिसर में अपनी एक तारीख (पेशी) के सिलसिले में आई थी। पीडि़ता का आरोप है कि तभी वहां पहले से मौजूद हिमांशु दीक्षित, शनि, रवीन्द्र दीक्षित (निवासी गंजबासौदा, विदिशा म.प्र.) और रमाकांत दीक्षित निवासी चौबयाना ने उसे घेर लिया। शिकायती पत्र के अनुसार, आरोपियों ने बिना किसी कारण के पीडि़ता को गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने लात-घूंसों से हमला कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने महिला से अभद्रता की और जमीन पर गिरा दिया। शोर शराबा सुनकर वहां मौजूद वकीलों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया, तब जाकर महिला की जान बच सकी। इस हमले में पीडि़ता के गले की सोने की चेन भी कहीं गिर गई और उसे काफी अंदरूनी चोटें आई हैं। पीडि़ता ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसने थाना कोतवाली ललितपुर में सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न्याय के लिए भटक रही महिला ने अब प्रभारी मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को प्रार्थना पत्र सौंपा। इस पर प्रभारी मंत्री ने मामले की गहनता से जांच और कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button